15 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IND vs NZ T20:चौथे टी-20 में न्यूजीलैंड का दमदार पलटवार : भारत को 50 रन से दी शिकस्त, सीरीज 3-1

Sutralok / Wed, Jan 28, 2026

Share:

स्पोर्ट डेस्क : न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 रन से जीत दर्ज की है। बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से शिवम दुबे ने अकेले दम पर संघर्ष किया और 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 65 रन की पारी खेली। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 39 और संजू सैमसन ने 24 रन बनाए। हालांकि, बाकी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान मिचेल सैंटनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। जैकब डफी और ईश सोढ़ी को 2-2 विकेट मिले, जबकि मैट हेनरी और जैक फाउलकस ने 1-1 विकेट हासिल किया। एक भारतीय बल्लेबाज रनआउट भी हुआ।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को टिम साइफर्ट और डेवोन कॉन्वे ने मजबूत शुरुआत दिलाई। साइफर्ट ने 62 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि कॉन्वे ने 44 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए।

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-3 से वापसी कर ली है। सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें