15 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

एटा में दिनदहाड़े चार लोगों की हत्या से सनसनी : दवा कारोबारी के पिता-पत्नी-बेटी की सिर कुचलकर हत्या

Share:

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार को दिनदहाड़े हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि परिवार की बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में मिलीं।

मृतकों की पहचान गंगा सिंह (75), उनकी बहू रत्ना देवी (45) और पोती ज्योति (20) के रूप में हुई है। तीनों के सिर कुचले हुए थे। मौके से खून से सनी इंटरलॉकिंग की ईंट बरामद हुई है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के समय घर में चार लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे दवा कारोबारी कमल सिंह खाना खाने घर आए थे और कुछ देर बाद वापस चले गए। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे उनका बेटा स्कूल से लौटा, तो घर के अंदर खौफनाक मंजर देखकर उसके होश उड़ गए।

घर के एक कमरे में 70 वर्षीय श्यामा देवी खून से लथपथ हालत में तड़पती हुई मिलीं। सांस चलती देख पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है, वहीं घर से लूटपाट के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हत्याकांड के खुलासे में जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें