16 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मुरादाबाद में बीजेपी में टकराव : मेयर विनोद अग्रवाल पर विधायक रितेश गुप्ता का हमला, सरकारी जमीन कब्जे पर बढ़ा विवाद

Share:

मुरादाबाद में बीजेपी के भीतर ही बड़ा विवाद सामने आया है, जहां मेयर विनोद अग्रवाल और भाजपा नेता अमित चौधरी की बाउंड्री पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद सियासी माहौल गरमा गया है।

अब इस मामले में शहर विधायक रितेश गुप्ता भी खुलकर सामने आ गए हैं और उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करते हुए सख्त रुख अपनाया है।

विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भू-माफिया कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह कोई भी व्यक्ति क्यों न हो। उन्होंने साफ किया कि सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है—सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरे विवाद के बीच विधायक ने मंडलायुक्त आन्जनेय सिंह को एक पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने नगर विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल की जमीन पर हो रहे कथित कब्जे का मुद्दा उठाया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि 12 मार्च को जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे बाईपास के पास धीमरी गांव में बनी मेयर विनोद अग्रवाल और अमित चौधरी की बाउंड्री को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। यह बाउंड्री करीब 20 बीघा जमीन पर बनी हुई थी।

जांच में सामने आया कि यह जमीन सरकारी है और इसे मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल के लिए आरक्षित किया गया था। इसके बावजूद इस जमीन पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री खड़ी कर दी गई थी।

हालांकि मेयर विनोद अग्रवाल ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए दावा किया था कि उन्होंने यह जमीन करीब 10 साल पहले खरीदी थी और यह सरकारी नहीं है।

डीएम अनुज सिंह द्वारा दोबारा कराई गई पैमाइश में भी यह जमीन सरकारी ही पाई गई, जिसके बाद प्रशासन की कार्रवाई को सही ठहराया गया।

वहीं, विधायक के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी पत्र की जानकारी नहीं है और वे केवल अपनी जमीन की मांग कर रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने मुरादाबाद की राजनीति में हलचल मचा दी है और बीजेपी के अंदरूनी मतभेद अब खुलकर सामने आ गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें