15 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UP Weather Alert : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 28 अप्रैल से 2 मई तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Share:

उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल से 2 मई के बीच प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इन राज्यों में गरज-चमक, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो 26 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

28 अप्रैल से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन से पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

29 और 30 अप्रैल को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं 1 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

2 मई को भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इस बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें